काशीपुर, अप्रैल 1 -- जसपुर, संवाददाता। शहर के सबसे पहले बीएसवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पीयूष अग्रवाल सेवानिवृत्त हो गए। एनसीसी के पूर्व लेफ्टिनेंट, वरिष्ठ प्रवक्ता एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मिश्रा को कॉलेज की बागडौर सौंपी गई है।बुधवार को कॉलेज में आयोजित एक सम्मान समारोह में कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पीयूष अग्रवाल को विदाई दी गई। साथ ही नये प्रधानाचार्य का स्वागत किया गया। इस दौरान पीयूष अग्रवाल ने अपने संस्मरण साझा किए। उन्होंने स्कूल के बेहतर संचालन के लिए प्रबंध समिति का आभार जताया। नये प्रधानाचार्य स्वतंत्र मिश्रा ने स्कूल को शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाने का भरोसा दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...