पीयू: स्नातक में नामांकन को तीसरी मेधा सूची आज जारी होगी
पटना, जुलाई 24 -- पटना विश्वविद्यालय की ओर से सत्र 2026-30 में स्नातक (रेगुलर) कोर्स में नामांकन के लिए तीसरी मेधा सूची शनिवार को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसके आधार पर आवंटित कॉलेजों में 27 से 29 जुलाई तक नामांकन होगा। स्नातक सेल्फ फाइनेंस कोर्स 2026 के लिए द्वितीय मेधा सूची के तहत नामांकन की तिथि पहले 18, 19 एवं 21 जुलाई निर्धारित थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से 21 जुलाई को नामांकन नहीं हो सका, जिसके बाद अब यह नामांकन भी शनिवार को होगा।विवि ने स्नातक रेगुलर और सेल्फ फाइनेंस कोर्स 2026 की शेष रिक्त सीटों पर स्पॉट राउंड के माध्यम से नामांकन के लिए 31 जुलाई और एक अगस्त को ऑफलाइन आवेदन मांगे हैं। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित महाविद्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं और इन आवेदनों के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची संबंधित महाविद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.