पीयू: स्थापना दिवस को लेकर संशय, तैयारी शुरू नहीं
पटना, सितम्बर 26 -- पटना विश्वविद्यालय (पीयू) एक अक्तूबर को 110वें वर्ष में प्रवेश कर जाएगा। यह बिहार का सबसे पुराना विवि है, जिसकी स्थापना 1917 को हुई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस समारोह मनाया जाता है, लेकिन यह समारोह इस बार होगा या नहीं इस पर संशय बना हुआ है। विश्वविद्यालय स्तर समारोह को लेकर कोई तैयारी नहीं चल रही है। वर्षों से विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर स्नातक (यूजी) के टापर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. बीके लाल ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर पर समारोह की तैयारी को लेकर जानकारी नहीं है। विद्यार्थियों के टॉपर के सम्मान के सवाल पर बताया कि विवि में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम लागू है। स्नातक के विद्यार्थी रेगुलर पढ़ाई कर रहे हैं। वोकेशनल कोर्स में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.