पीयू: सामूहिक अवकाश के कारण काउंसिलिंग टली, आज होगी
पटना, जुलाई 21 -- पटना विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी के मंगलवार को सामूहिक अवकाश पर जाने के कारण यूजी सेल्फ फाइनेंस कोर्स की काउंसिलिंग भी टल गई। सत्र 2026 में यूजी सेल्फ फाइनेंस कोर्स में नामांकन के लिए दूसरी मेधा सूची के आधार पर मंगलवार को आवंटित कॉलेजों में काउंसिलिंग होनी थी। इसे बुधवार के लिए के लिए पुर्नर्निधारित किया गया। विश्वविद्यालय ने कहा है कि इसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया। मंगलवार को विवि की ओर से पीजी में नामांकन लेने वाले छात्रों के लिए भी अहम सूचना जारी की गई है। विश्वविद्यालय ने आवेदन पोर्टल पर प्रोफाइल को अपडेट और सुधारने की सुविधा 22 और 23 जुलाई तक फिर से खोल दी है। यह उन छात्रों के लिए मौका है, जिन्होंने फॉर्म भरते समय कोई गलती की हो या कोई जानकारी छूट गई हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.