पीयू: नामांकन में पक्षपात के आरोप में दूसरे दिन भी धरना
पटना, मई 7 -- पटना विश्वविद्यालय के पीएचडी नामांकन 2025 में पक्षपात का आरोप लगा 'रिसर्च स्कॉलर संघर्ष समिति' ने विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को दूसरे दिन भी धरना दिया। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय ने पीएचडी उत्तीर्ण छात्रों से फॉर्म भरवा और इंटरव्यू लेकर भी उन्हें नामांकन से वंचित कर दिया, जिससे उनका समय व पैसा दोनों बर्बाद हुआ। धरना पर बैठे छात्र निवास कुमार, विशाल कुमार, मोना कुमारी, श्यामली कुमारी ने कहा कि इस संबंध में कुलपति से बात करने की कोशिश की गई पर वार्ता सफल नहीं रही। छात्रों ने मांग पत्र कुलपति कार्यालय को सौंपकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.