पीयू: इंटर्नशिप प्रमाणपत्र कल तक अपलोड नहीं करने पर होंगे अनुपस्थित
पटना, जुलाई 7 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) सत्र 2023-27 पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थी जिन्होंने अब तक इंटर्नशिप प्रमाणपत्र पोर्टल पर नहीं अपलोड किया है, उन्हें गुरुवार तक विवि के पोर्टल पर अपलोड करना होगा। उक्त अवधि तक प्रमाणपत्र पोर्टल पर अपलोड नहीं करने वाले विद्यार्थी इंटर्नशिप पाठ्यक्रम में अनुपस्थित हो जाएंगे। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. डॉ. मनोज कुमार ने इसके लिए विद्यार्थियों को हिदायत दी है। उन्होंने कॉलेजों के प्राचार्यों और एनईपी समन्वयकों से कहा है कि छात्र-छात्राओं द्वारा अपलोड किए गए इंटर्नशिप प्रमाण पत्र जिसका सत्यापन लंबित है उसे जल्द सत्यापित कर नौ जुलाई तक पोर्टल पर अद्यतन करना अनिवार्य है। परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट कहा है कि निर्धारित तिथि के बाद इंटर्नशिप संबंधी किसी भी प्रकार के आवेदन पर विचार नहीं किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.