मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- बंदरा। पीयर थाना क्षेत्र की सिमरा पंचायत के हिराई हरपुर गांव में गुरुवार को आग लगने से एक एकड़ में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। अग्निपीड़ितों में मुखिया पवन कुमार, रामप्रवेश पंडित, जवाहर पंडित, महेंद्र पंडित शामिल हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। बीएओ मो. आसिफ ने बताया कि वरीय पदाधिकारी को अवगत करा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...