मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर/बंदरा। पीयर थाने के अपर थानेदार अभिनंदन कुमार का पांच हजार रुपये घूस लेते वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के साक्ष्य और एसडीपीओ पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने आरोपित दारोगा अभिनंदन कुमार को सस्पेंड कर दिया है। वायरल वीडियो में गंजी और हाफ पैंट में कुर्सी पर दारोगा बैठे दिख रहे हैं और पैर चौकी पर टिका कर रखे हुए हैं। बगल में दूसरी कुर्सी पर दारोगा का बिचौलिया जींस और टीशर्ट पहने बैठा हुआ है। एक युवक पैसा लेकर आता है और वह पहले बिचौलिए को रुपए देता है, फिर बिचौलिया रुपये की गिनती करने के बाद दारोगा को सौंप देता है। इस दौरान आवाज आती है सीताराम को कल कोर्ट ले जाया जाएगा। दोपहर दो बजे समय से कोर्ट पहुंच जाना। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि जेल भेजे ज...