सिद्धार्थ, जुलाई 5 -- शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थान के सभागार में शनिवार को कवच परियोजना के तहत समुदाय में बाल संरक्षण व्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान की ओर से पीयर एजुकेटर प्रशिक्षण आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न ग्राम पंचायतों के पीयर एजुकेटरों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता कर बाल संरक्षण मुद्दे एवं रिपोर्टिंग सिस्टम पर जानकारी साझा की। डिस्ट्रिक्ट लीड प्रसून शुक्ल ने प्रतिभागियों को बाल अधिकारों, बाल संरक्षण से जुड़े प्रमुख मुद्दों, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी व बच्चों के विरुद्ध होने वाली हिंसा की पहचान व ऐसे मामलों की समय से और प्रभावी रिपोर्टिंग प्रक्रिया की जानकारी दी। पीयर एजुकेटरों की भूमिका, समुदाय में जनजागरूकता बढ़ाने के प्रभावी उपाय व बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनकी जिम्मेदारियों को ...