मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- बंदरा, एक संवाददाता। पीयर थाना क्षेत्र की बड़गांव पंचायत के वार्ड 14 विशनपुर गांव में सोमवार को महिला का संदिग्ध हालत में शव मिला। गले पर गहरे जख्म के निशान थे। शव बिस्तर पर पड़ा था। मृतका रामनारायण महतो के पुत्र रणधीर महतो की 22 वर्षीया पत्नी लक्ष्मीनिया कुमारी थी। सूचना पर पीयर थानेदार कुंदन कुमार और दारोगा अभिनंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। मृतका के भाई दरभंगा के बाजितपुर निवासी नंदलाल महतो ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले बहन की रंधीर महतो से शादी कराई थी। उस दौरान उपहार के तौर पर सामान भी दिया था। रंधीर नशे का आदी है। अक्सर बहन के साथ मारपीट करता था। लक्ष्मीनिया कुछ दिन मायके में भी रही थी। सोमवार को करीब 11 बजे ग्रामीण ने सूचना दी कि लक्ष्मीनिया का शव घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.