बांका, अप्रैल 8 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले के शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ी और सकारात्मक पहल सामने आई है। पीबीएस कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लासरूम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कॉलेज प्रशासन द्वारा शुरू की गई इस योजना से आने वाले दो महीनों में कॉलेज छात्रों को अत्याधुनिक शिक्षण सुविधाओं का लाभ मिलने लगेगा। इधर कॉलेज प्रशासन का मानना है कि, बदलते समय के साथ शिक्षा प्रणाली में तकनीकी संसाधनों का समावेश बेहद आवश्यक हो गया है। इसी उद्देश्य से पीबीएस कॉलेज में हाईटेक ई-लाइब्रेरी की स्थापना की जा रही है, जहां छात्र डिजिटल माध्यम से देश-विदेश की पुस्तकों, शोध पत्रों और अध्ययन सामग्री तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इससे न केवल छात्रों की पढ़ाई का स्तर बेहतर होगा, बल्कि उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.