पीबीएस कॉलेज की छत पर लगी आग, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
बांका, अप्रैल 6 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले के एकमात्र सरकारी महाविद्यालय, पीबीएस कॉलेज बांका की छत पर रविवार को तब अफरा तफरी का माहौल बन गया ज़ब छत पर रख पुराने मेज और अन्य फर्नीचर में आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आग कॉलेज में चल रहे मरम्मती कार्य के दौरान लगी। जिससे छत पर रखे पुराने फर्नीचर और मेज में अचानक आग पकड़ लिया। हालांकि रविवार होने के कारण कॉलेज में छात्र-छात्रा और कर्मचारी मौजूद नहीं थे, जिस कारण कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।लेकिन यदि यह घटना किसी कार्यदिवस में होती, तो इससे गंभीर दुर्घटना हो सकती थी और जान-माल का बड़ा नुकसान होने की संभावना थी। कालेज प्रशासन ने यह स्पष्ट किया कि, विगत कुछ माह से कॉलेज में मरम्मती का कार्य जारी है, इसी दौरान रविवार को कॉलेज भवन के छत पर लगे आग की घटना की जांच की जाएगी। इधर अखिल भारतीय व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.