मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला स्तरीय पीबीएल (प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग) मेला का आयोजन गुरुवार को रामबाग टीचर ट्रेनिंग कॉलेज डायट में किया गया। इसमें जिले के 14 प्रखंड से 51 प्रतिभागी शामिल हुए। मेले में वर्ग 6 से 8 के बच्चों के लिए प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग अंतर्गत बनाए गए गणित एवं विज्ञान विषय के प्रोजेक्ट और मॉडल को प्रदर्शित किया गया। विज्ञान विषय में निर्णायक दल के सदस्य के रूप में डायट के व्याख्याता डॉ. निर्मल कुमार एवं अश्वनी पाण्डेय द्वारा प्रदर्शों का मूल्यांकन किया गया। गणित विषय के प्रदर्शों का मूल्यांकन व्याख्याता राकेश सिन्हा एवं डॉ. रश्मि ने किया। गणित विषय में सरैया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमैठा की छात्रा स्नेहा कुमारी एवं अमृता कुमारी के प्रोजेक्ट को प्रथम स्थान मिला। विज्ञान में बोचहां स्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.