अररिया, फरवरी 28 -- अररिया, वरीय संवाददाता राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से पटना में गुरूवार को आयोजित राज्य स्तरीय परियोजना आधारित शिक्षण (पीबीएल, प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग) कार्यक्रम में अररिया जिले ने अपनी सशक्त और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराते हुए शैक्षिक नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहचान बनाई। इस कार्यक्रम में अररिया जिले का नेतृत्व जिला शिक्षक शिक्षा समन्वयक राजेश कुमार ठाकुर, जिला तकनीकी टीम के सदस्य अमन पांडे एवं अनुपमा कुमारी तथा डायट व्याख्याता सुरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय कामत टोल बौसी एवं मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर, रानीगंज के विद्यार्थियों-आयुष, अभिनंदन, नीतू कुमार एवं काजल कुमारी-ने विज्ञान एवं गणित विषयों पर आधारित नवाचारी परियोजनाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ...