पीबीआरपी अकादमी में समर कैंप का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
औरैया, मई 14 -- दिबियापुर, संवाददाता। पीबीआरपी अकादमी दिबियापुर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश को रचनात्मक बनाने के उद्देश्य से समर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बच्चों ने शिक्षा के साथ मनोरंजन और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया। पूरे विद्यालय परिसर में बच्चों की ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात:कालीन असेंबली से हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने योग, कराटे एवं जुम्बा सेशन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। योग एवं कराटे के माध्यम से बच्चों को अनुशासन, आत्मरक्षा और मानसिक एकाग्रता का संदेश दिया गया, जबकि जुम्बा की धुनों पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रस्तुति देकर माहौल को उल्लासमय बना दिया। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित 'कुकिंग विदाउट फायर' प्रतियोगिता आकर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.