जहानाबाद, जनवरी 31 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। स्थानीय प्रतिभा पल्लवन पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी एवं फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, स्मार्ट सिटी, स्मार्ट विलेज, जैव विविधता, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, रोबोटिक्स तथा विज्ञान के दैनिक जीवन में उपयोग से संबंधित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। भौगोलिक दृष्टिकोण को बताते हुए बच्चों ने लद्दाख के कोल्ड डेजर्ट एवं राजस्थान के गर्म रेगिस्तान को रेखांकित करते हुए उसके महत्व की व्याख्या की। वहीं बिहार के प्राकृतिक संसाधनों की महत्ता बताते हुए बच्चों ने बिहार के मशहूर गीत हां हम बिहारी हैं जी 'प्रस्तुत करके आगंतुक अतिथियों का मन मोहा। कार्यक्रम का उद्घाटन जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती, पूर्व आईएएस अधिकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.