बगहा, अप्रैल 16 -- चन्द्रप्रकाश तिवारी ठकराहा, निज प्रतिनिधि।बुधवार की दोपहर ठकराहा पीपी तटबंध के भवानी टोला ढाला के पास ट्रैक्टर पलटने से दबकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगीरहा गांव निवासी कन्हैया निषाद के छोटे पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। युवक की मौत से जगीरहा सहित आसपास के गांवों में मातमी सन्नाटा छा गया है। मृतक के घर पर परिजनों और दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर ठकराहा सीएचसी भेजा, जहां से पोस्टमार्टम के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, भवानी टोला पीपी तटबंध ढाला के समीप से ट्रैक्टर-ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से चालक की गई जान मृतक के पिता कन्हैया निषाद एवं परिजनों ने बताया कि राहुल जगीरहा रेता से खेती का काम करके अपने बड़े भाई के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.