पटना, मार्च 28 -- पाटलिपुत्र विवि के कुलपति प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को राजभवन में कुलाधिपति सह राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सय्यद अता हसनैन से शिष्टाचार मुलाकात की। इसकी जानकारी कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को दी। मुलाकात के दौरान कुलपति प्रो. सिंह ने कुलाधिपति को विवि के समग्र उन्नयन, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। इसके साथ विवि में चल रहे शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सुधारों की जानकारी भी दी। कुलाधिपति सय्यद हसनैन ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और गुणवत्ता संवर्धन पर विशेष जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.