पटना, मई 12 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उच्च शिक्षा के विकास और विश्वविद्यालय की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। कुलपति प्रो. सिंह ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय अंतर्गत पटना और नालंदा के विभिन्न प्रखंडों में नवस्थापित प्रखंड डिग्री कालेजों में प्राचार्यों की तत्काल प्रभाव से प्रतिनियुक्ति करने की जानकारी दी। इसके साथ विवि में शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। यह भी पढ़ें- नए डिग्री कॉलेजों में फिजिकल एजुकेशन शिक्षक नियुक्ति की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...