पटना, जून 23 -- पाटलिपुत्र विवि के कुलपति प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को बिहार राज्य विवि अधिनियम, 1976 के तहत विवि की खेल समिति का पुनर्गठन किया। समिति तत्काल प्रभाव से विवि के खेलकूद के विकास, योजना और आयोजन से संबंधित कार्यों को देखेगी। समिति के अध्यक्ष स्वयं कुलपति होंगे, जबकि प्रति-कुलपति और खेल प्रभारी सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं। समिति में विवि के भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. अनूप कुमार सिंह, संगीत विभागाध्यक्ष प्रो. रीता दास, जेडी वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या प्रो. मीरा कुमारी, एमडी कॉलेज नौबतपुर के प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार को सदस्य मनोनीत किया गया है। कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी समिति के सदस्य सचिव होंगे। यह भी पढ़ें- पीपीयू की खेल समिति का पुनर्गठन, कुलपति बने अध्यक्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...