पीपीयू : 16 डिग्री कॉलेजों में प्रतिनियुक्त शिक्षक मूल कॉलेज में वापस लौटेंगे
पटना, अगस्त 30 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) के पटना और नालंदा में नव स्थापित 16 डिग्री कॉलेजों में प्रतिनियुक्त शिक्षक अपने मूल कॉलेजों में वापस लौटेंगे। विवि ने प्रतिनियुक्त सभी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति समाप्त करने का आदेश जारी किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह आदेश 31 अगस्त के बाद प्रभावी होगा। सभी प्रतिनियुक्त शिक्षकों को 1 सितंबर से अपने मूल महाविद्यालय में अनिवार्य रूप से योगदान देना होगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी ने यह आदेश जारी किया है। आदेश में सभी संबंधित महाविद्यालयों के प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रतिनियुक्त शिक्षकों को उनके मूल महाविद्यालय में योगदान देने के लिए नियमानुसार सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें और उन्हें विरमित करें। यह भी पढ़ें- पीपीयू : अंगीभूत कॉलेजों के 30 शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.