पीपीयू : स्नातक-स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले को चौथी मेधा सूची जारी
पटना, अगस्त 24 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने स्नातक-स्नातकोत्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में इस सत्र में नामांकन के लिए चौथी मेधा सूची सोमवार को जारी कर दी। इस सूची में चयनित सभी विद्यार्थियों को 30 अगस्त तक अपने आवंटित कॉलेज में नामांकन लेना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर वे नामांकन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। यह सूची डी-रिजर्व है। विद्यार्थी मेरिट आधिकारिक वेबसाइट www.ppup.ac.in पर समर्थ पोर्टल ppupadm.samarth.edu.in पर लॉगिन कर देख सकते हैं। विवि ने कॉलेजों को 31 अगस्त तक नामांकन का सत्यापन पूरा करने को कहा है। सत्यापन के दौरान कॉलेजों को एडमिशन लिस्ट 101 का ही चयन करना होगा। विवि ने जरूरत पड़ने पर कॉलेजों को रविवार या छुट्टी के दिन भी खुले रखने का निर्देश दिया और नामांकन शुल्क संबंधित कॉलेज अपने पोर्टल पर ही लेने को कहा है।मेधा सूची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.