पीपीयू : स्नातक-स्नातकोत्तर कोर्स में नामांकन कल तक
पटना, अगस्त 31 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) ने चार वर्षीय स्नातक (रेगुलर) और स्नातकोत्तर स्व वित्त पोषित पाठ्यक्रम बीए एलएलबी और एमएड पाठ्यक्रम 2026 में नामांकन के लिए एक और मौका दिया है। वैसे विद्यार्थी जो 30 अगस्त तक आवंटित कॉलेजों में नामांकन नहीं ले पाए हैं वे दो सितंबर तक नामांकन ले सकेंगे। छात्र हित में विवि ने यह निर्णय लिया है। कॉलेजों को नामांकन का सत्यापन तीन सितंबर तक कर लेना होगा। इससे पहले नामांकन की अंतिम तिथि 30 अगस्त और कॉलेजों को नामांकन का सत्यापन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.