पीपीयू : स्नातक में प्रवेश को दूसरी मेधा सूची कल
पटना, जून 27 -- पाटलिपुत्र विवि (पीपीयू) में सत्र 2026-30 में स्नातक नामांकन की दूसरी मेधा सूची 29 जून को जारी होगी। पहली मेधा सूची में 68499 विद्यार्थियों को सीट आवंटित किया गया था। इसमें 35 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने नामांकन ले लिया है। मालूम हो कि पाटलिपुत्र विवि में 1,48, 379 सीटों पर नामांकन होना है। पहली मेधा सूची में जिन विद्यार्थियों को पहली प्राथमिकता का कॉलेज मिला और छात्र ने नामांकन नहीं लिया तो उन्हें अब मौका नहीं दिया जाएगा। इससे पहले 24 जून को ही दूसरी मेधा सूची जारी होनी थी। यह भी पढ़ें- पीपीयू : स्नातक में प्रवेश को दूसरी मेधा सूची कल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.