पटना, जून 6 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) में सत्र 2026-30 में चार वर्षीय स्नातक स्तरीय कोर्सों में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि छात्रों की मांग पर बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आठ जून तक आवेदन का मौका है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि छह जून थी। विभिन्न कोर्सों में अधिक से अधिक आवेदन के लिए तिथि बढ़ाई गई हैं। विद्यार्थी पाटलिपुत्र विवि की वेबसाइट www.ppup.ac.in पर समर्थ पोर्टल ppupadm.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय प्रोफाइल में किसी तरह की त्रुटि हुई है या कोर्स, विषय, महाविद्यालय का चयन आदि में संशोधन करना चाहते हैं तो यूजर आइडी और पासवर्ड से 9 और 10 जून तक सुधार कर सकते हैं। बाद में उन्हें किसी तरह का बदलाव का मौका नहीं मिलेगा。 यह भी पढ़ें- पीपीयू : स्नातक नामांकन के लिए अब आठ तक ...