पटना, जुलाई 29 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) की ओर से चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए तीसरी मेधा सूची गुरुवार को जारी होगी। सूची स्नातक रेगुलर, स्व-वित्त पोषित और नए कोर्स में नामांकन के लिए जारी होगी। विश्वविद्यालय ने इसको लेकर सूचना जारी कर दी है। विद्याथी विवि की आधिकारिक वेबसाइट www.ppup.ac.in में एडमिशन लिंक ppupadm.samarth.edu.in पर क्लिक कर मेरिट देख सकते हैं। तीसरी मेधा सूची के आधार पर नामांकन छह अगस्त तक आवंटित कॉलेजों में लिया जाएगा। नामांकनों का सत्यापन कॉलेजों को सात अगस्त तक पूरा करना होगा। विवि ने स्पष्ट किया है कि आवंटित कॉलेजों में निर्धारित अवधि में नामांकन नहीं लेने वाले विद्यार्थी प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। यह भी पढ़ें- घाटशिला कॉलेज में यूजी की तीसरी मेधा सूची जारी, 3 अगस्त को होगी परिचयात्मक कक...