पटना, मई 4 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने 'समर्थ' पोर्टल को लेकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल विश्वविद्यालय के सभी कामकाज को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए बनाए जा रहे इस पोर्टल के लिए नामांकन (एडमिशन) से जुड़े मॉड्यूल को छोड़कर बाकी के सभी मॉड्यूल का काम विवि ने पूरा कर लिया है। खास बात यह है कि इस पोर्टल पर कुल चार तरह के मॉड्यूल के तहत विश्वविद्यालय के सारे काम होने हैं, जिनमें पहला है 'बेस मॉड्यूल' है जिसमें यूजर प्रबंधन का काम होगा। दूसरा एम्प्लॉई सर्विसेज मॉड्यूल, जिसमें कर्मचारियों की छुट्टी, तबादला, वेतन आदि से जुड़े सारे काम होंगे। तीसरा अकादमिक मॉड्यूल, जिसके तहत परीक्षा, पाठ्यक्रम, परिणाम और कक्षाओं से जुड़ी सारी प्रक्रियाएं होंगी और चौथा मॉड्यूल गवर्नेंस का है जिसमें आरटीआई, ग्रीवांस, फाइलों का प्रबंधन और न्यायिक केस से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.