पटना, मई 8 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के शोधार्थियों को शोध कार्य की गुणवत्ता के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की जर्नल तक पहुंच मिलेगी। वे अपने शोधकार्य के लिए उसका उपयोग कर सकेंगे। केन्द्रीय पुस्तकालय में पीएचडी कोर्स वर्क कर रहे शोधार्थियों के लिए वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ओनोस) से संबंधित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन और केन्द्रीय पुस्तकालय की इंचार्ज प्रो. रीति कुमारी की देखरेख में चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 19 मई तक चलेगा। कुलपति ने बताया कि इसका उद्देश्य शोधार्थियों को डिजिटल व वैश्विक शोध संसाधनों से जोड़ना है, ताकि वे आधुनिक शोध पद्धतियों और ई-रिसोर्स प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान शोधार्थियों को ओनोस पोर्टल से राष्ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.