पीपीयू : यूजी में नामांकन का अंतिम मौका, कल से खुलेगा पोर्टल
पटना, अगस्त 16 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) ने स्नातक नियमित सत्र 2026-30 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल को एक बार फिर से खोलने का निर्णय लिया है। पोर्टल मंगलवार से तीन दिन यानी गुरुवार तक के लिए खोला जाएगा। विवि के डीन छात्र कल्याण प्रो. राजीव रंजन ने बताया कि वैसे विद्यार्थी जो अब तक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे या जिनका आवेदन अधूरा रह गया था, उनके लिए यह आखिरी मौका है। विद्यार्थियों को विवि की वेबसाइट पर जाकर समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विश्वविद्यालय ने उन छात्रों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है जो पहली बार में आवेदन नहीं कर पाए थे या जिनकी आवेदन प्रक्रिया अधूरी रह गई थी। वैसे विद्यार्थी जिन्होंने अब तक नामांकन के लिए आवेदन ही नहीं किया या वैसे जिन्होंने पूर्व में पंजीयन/आवेदन कर लिया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.