पटना, जून 8 -- पाटलिपुत्र विवि (पीपीयू) ने स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) के तीन सेमेस्टर) का परिणाम जारी कर दिया है। इनमें पीजी (नियमित) सत्र 2024-26 के सेमेस्टर चार, यूजी (नियमित) सेमेस्टर तीन और यूजी वोकेशनल सत्र 2023-26 के छात्रों के परिणाम घोषित किए गए हैं। अगर किसी छात्र को नंबरों पर संदेह है तो वे विवि के पोर्टल ppuponline.in पर मंगलवार से 11 जून 2026 के बीच ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भर सकता है। प्रति पेपर स्क्रूटनी शुल्क 500 रुपये निर्धारित है। विवि ने साफ कर दिया है कि स्क्रूटनी में उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच (री-चेकिंग) नहीं की जाएगी, बल्कि केवल पहले परीक्षक द्वारा दिए गए अंकों का मिलान और जोड़ देखा जाएगा। यह भी पढ़ें- पीपीयू : यूजी-पीजी के तीन सेमेस्टर के परिणाम घोषित, आज से स्क्रूटिनी यदि जोड़ और अंकों की पोस्टिंग सही पाई...