पटना, मई 19 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने स्नातक (यूजी) चतुर्थ सेमेस्टर (सत्र 2024-28) के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं बिना विलंब शुल्क के 22 मई तक और विलंब शुल्क के साथ 23 मई तक विश्वविद्यालय के पोर्टल https://ppuponline.in पर फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा फॉर्म शुल्क 600 रुपये तथा विलंब शुल्क 100 रुपये है। इससे पहले बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 मई और विलंब शुल्क के साथ भरने की अंतिम तिथि 18 मई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...