पीपीयू : बीए-एलएलबी में नामांकन को आवेदन सात तक
पटना, अगस्त 1 -- पीपीयू ने बीए-एलएलबी सत्र 2026-31 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी, जिसे अब विस्तारित कर सात अगस्त कर दी गई है। डीएसडब्ल्यू प्रो. राजीव रंजन द्वारा जारी इस सूचना के तहत इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी विवि की आधिकारिक वेबसाइट www.ppup.ac.in या एडमिशन पोर्टल ppupadm.samarth.edu.in के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। विवि ने कहा कि अभ्यर्थी आवेदन भरते समय उन तीन कॉलेजों का चयन जरूर करेंगे, जहां यह पाठ्यक्रम संचालित होता है। यह भी पढ़ें- IGNOU Admission 2026: जुलाई सेशन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 16 अगस्त तक करें अप्लाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.