पीपीयू : प्रायोगिक के अंक पोर्टल पर नहीं हुए अपलोड तो अनुपस्थित होंगे
पटना, जुलाई 7 -- पाटलिपुत्र विवि ने सभी संबद्ध कॉलेजों को सत्र 2024-28 यूजी चौथे सेमेस्टर के छात्रों के प्रायोगिक परीक्षा के अंक 11 जुलाई तक अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनोज कुमार ने कहा है कि आधिकारिक पोर्टल ppuponline.in पर कॉलेज लॉगइन में जाकर छूटे विद्यार्थियों के अंक अनिवार्य रूप से अपलोड कर दिए जाएं। जिन विद्यार्थियों के अंक अपलोड नहीं होंगे वे विद्यार्थी कॉलेजों की गलती के कारण संबंधित विषय की प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित हो जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि प्रायोगिक परीक्षा के अंक ऑफलाइन रूप से स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- परास्नातक प्रैक्टिकल व आंतरिक परीक्षा के अंक अपलोड करने की तिथि आठ जुलाई तक बढ़ी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.