पटना, मई 5 -- पाटलिपुत्र विश्विद्यालय (पीपीयू) ने सत्र 2025-27 के दूसरे और सत्र 2024-26 के पीजी चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को मंगलवार तक परीक्षा फॉर्म भरने का अंतिम मौका दिया। मंगलवार शाम पांच बजे तक विद्यार्थियों ने विलंब शुल्क के जमा कर परीक्षा फॉर्म भरा। बुधवार सुबह 8 बजे प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://ppuponline.in/ पर लाइव कर दिया जाएगा। यह अवसर सत्र 2025-27 (सेमेस्टर दो) और सत्र 2024-26 (सेमेस्टर-चार) के सभी नियमित और वोकेशनल पीजी छात्रों को दिया गया था, जो पहली बार फॉर्म भरने से चूक गए थे। यह भी पढ़ें- परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.