पटना, जून 15 -- पाटलिपुत्र विवि अंतर्गत शोध कर रहे शोधार्थियों का आर्थिक बोझ बढ़ गया है। दरअसल विवि ने पीएचडी थीसिस जमा शुल्क में 60% की बढ़ोतरी कर दी है। इस संबंध में विवि ने अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा गया है बिहार राज्य उच्च शिक्षा परिषद (बीएसएचईसी) की सिफारिशों के बाद पीएचडी थीसिस जमा शुल्क में संशोधन किया गया है। विवि ने स्पष्ट किया है कि यह वृद्धि यूनिफॉर्म ऑर्डिनेंस एंड रेगुलेशन्स गवर्निंग अवार्ड ऑफ पीएचडी डिग्री बाय द यूनिवर्सिटीज ऑफ बिहार के क्लॉज 14सी के तहत की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार पहले जहां शोधार्थियों को थीसिस जमा करने पर पांच रुपये देने होते थे, अब उन्हें आठ हजार रुपये देने होंगे। यह भी पढ़ें- पीपीयू : पीएचडी थीसिस जमा करना महंगा, शुल्क में 60% वृद्धि संशोधित शुल्क तत्काल प्रभाव से लागू माना गया है। विवि के कुलसच...