पटना, सितम्बर 5 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) ने सत्र 2024-25 के लिए पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा 15 सितंबर से शुरू होगी और 18 सितंबर तक चलेगी। विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय में कुल 25 विषयों की परीक्षा होगी। पहले दिन सभी विषयों की रिसर्च मेथडोलॉजी पेपर की परीक्षा होगी। दूसरे दिन 16 सितंबर को रिसर्च एंड पब्लिकेशन एथिक्स और तीसरे और अंतिम दिन 18 सितंबर को विषय में हाल की प्रगति और विषय-विशिष्ट कार्यप्रणाली पेपर की परीक्षा होगी। परीक्षा 10:30 बजे से 1:30 बजे तक चलेगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनोज कुमार ने बताया कि परीक्षा केन्द्र एक ही होगा, जिसकी जानकारी शोध छात्रों को दे दी गई है। विज्ञान में भौतिकी, रसायनशास्त्र, जूलॉजी, बॉटनी, गणित, इलेक्ट्रॉनिक्स पेपर की परीक्षा होगी। वाणिज्य में केवल एक विषय त...