पीपीयू : चौथे सेमेस्टर की परीक्षा अब 22 से
पटना, जून 8 -- पीपीयू ने सत्र 2024-2028 (नियमित) के चौथे सेमेस्टर के परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन कर नया कार्यक्रम जारी किया है। बीए, बीएससी और बीकॉम के छात्र-छात्राओं की परीक्षा 18 की जगह 22 जून से शुरू होगी और 30 जून तक चलेगी। विवि की ओर से यह दूसरी बार संशोधन किया गया है। परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली की परीक्षा 9:30 बजे से 12:30 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से पांच बजे तक चलेगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनोज कुमार ने इस संबंध से सूचना जारी की है। जारी सूचना में यह स्पष्ट है कि 30 जून को होने वाली परीक्षा में सिर्फ 2023-2027 सत्र के वैसे विद्यार्थी शामिल होंगे जो कुछ विषयों में फेल थे और उन्हें आगे प्रोमोट कर दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.