पटना, जून 30 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) में यूजी नियमित पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए पहली मेधा सूची के आधार पर 68,499 को सीटें आवंटित हुई थीं। लेकिन सीट आवंटन होने के बाद भी 28 हजार विद्यार्थियों ने दाखिला नहीं लिया। केवल 40,500 विद्यार्थियों ने ही नामांकन लिया। डीन छात्र कल्याण प्रो. राजीव रंजन ने बताया कि प्रथम मेधा सूची के आधार पर हुए नामांकन के अधिकतर नामांकन अंगीभूत महाविद्यालयों में ही हुए हैं। 40 हजार नामांकन में लगभग 25 हजार नामांकन केवल विवि के 26 अंगीभूत कॉलेजों में ही हुए हैं। 53 संबद्धता प्राप्त कॉलेजों में 13579 नामांकन हुआ है। शेष नामांकन महिला व अन्य में हुए हैं। दूसरी मेधा सूची दो जुलाई को जारी की जाएगी। इसमें उन छात्रों को मौका मिल सकता है जिनका नाम पहली मेधा सूची में नहीं था। यह भी पढ़ें- पीपीयू : कॉलेज आवंटि...