पीपीयू : कुलपति के निरीक्षण में आरकेडी कॉलेज की प्राचार्य गायब मिलीं
पटना, जुलाई 3 -- पाटलिपुत्र विवि (पीपीयू) के कुलपति प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को आरकेडी कॉलेज पटना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कॉलेज की शैक्षणिक और परीक्षा व्यवस्था में कई गंभीर अनियमितता सामने आई। निरीक्षण के समय प्रभारी प्राचार्य बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाई गईं, जबकि कॉलेज में बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा संचालित हो रही थी और वह केन्द्राधीक्षक की भूमिका में थीं। इस दौरान पर्यावरण विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. नवीन कुमार भी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा के दौरान किसी भी कक्ष में शिक्षक वीक्षण कार्य करते नहीं मिले। एक कक्ष में केवल एक कर्मचारी ही परीक्षा संचालन में लगा पाया गया। कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी ने प्रभारी प्राचार्य प्रो. सीता सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.