पटना, जुलाई 18 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) ने सभी अंगीभूत कॉलेजों को कार्यरत व सेवानिवृत्त शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों से संबंधित बकाया राशि के मामलों की अद्यतन सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इस संबंध में कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी ने अधिसूचना जारी की है। उन्होंने विवि और लोकभवन के पूर्व आदेशों का उल्लेख करते हुए सभी कॉलेजों से 20 जुलाई तक बकाया राशि से संबंधित सूचना लिखित रूप में उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा सके। कुलसचिव ने बताया कि जिन मामलों का निस्तारण शेष रह जाएगा, उनके लिए विश्वविद्यालय मुख्यालय में 27 और 28 जुलाई को विशेष शिविर लगाया जाएगा। शिविर में कुलसचिव, वित्तीय सलाहकार और वित्त अधिकारी उपस्थित रहेंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक सूचना प्राप्त नहीं हो...