पीपीयू : एलएलबी में प्रवेश को 14 तक आवेदन
पटना, अगस्त 8 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) पटना ने पीजी सेल्फ फाइनेंस कोर्स, मास्टर और बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस, तीन वर्षीय एलएलबी और एमएड में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि 14 अगस्त तक बढ़ा दी है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित थी। इच्छुक अभ्यर्थी www.ppup.ac.in में एडमिशन लिंक ppupadm.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य, बीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए एलएलबी में 15 सौ और एससी-एसटी के लिए एक हजार रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। पीजी सेल्फ फाइनेंस कोर्स, एमलिस और बीलिस में सामान्य, बीसी, ईडब्ल्यूएस छात्रों के लिए 11 सौ और एससी-एसटी छात्रों के लिए 750 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। एमएड में सामान्य, बीसी, ईडब्ल्यूएस छात्रों के लिए दो हजार रुपये और एससी एसटी छात्रों के लिए 15 सौ रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.