पटना, अगस्त 30 -- पाटलिपुत्र विवि के अंगीभूत कॉलेजों में पदस्थापित 30 सहायक प्राध्यापकों की सेवा स्थाई कर दी गई है। इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है। स्थाई किए गए प्राध्यापक इलेक्ट्रॉनिक्स, हिन्दी, श्रम एंव समाज कल्याण (एलएसडब्ल्यू)-कार्मिक प्रबंधन एवं औद्योगिक संबंध (पीएमआईआर), पाली, प्राकृत और लोक प्रशासन विषय के हैं। इनमें 14 कॉलेजों के शिक्षक शामिल हैं। विश्वविद्यालय के पद सृजन, अवशोषण एवं पुष्टि समिति ने पांच अगस्त 2026 को इस संबंध में इन शिक्षकों की सेवा संपुष्टि की सिफारिश की थी। इसके बाद 19 अगस्त को आयोजित 29वीं सिंडिकेट बैठक इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...