पीपीयू: 10 कॉलेजों में स्नातक-स्नातकोत्तर स्तर पर शुरू होंगे व्यावसायिक कोर्स
पटना, जुलाई 20 -- पाटलिपुत्र विवि (पीपीयू) ने छात्रों को रोजगारोन्मुखी और कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत पाटलिपुत्र विवि ने अपने विभिन्न अंगीभूत कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के नए स्व-वित्तपोषित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के संचालन की स्वीकृति प्रदान की है। इसी के साथ पीपीयू के पटना स्थित सात और नालंदा स्थित तीन कॉलेजों में इसी सत्र से व्यावसायिक कोर्सों की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जेडी विमेंस कॉलेज, एएन कॉलेज, टीपीएस कॉलेज, एमडी कॉलेज नौबतपुर, किसान कॉलेज सोहसराय, एएनएस कॉलेज बाढ़, आरआरएस कॉलेज मोकामा, सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज उदंतपुरी, एसयू कॉलेज हिलसा व आरएलएसवाई कॉलेज बख्तियारपुर सहित विभिन्न महाविद्यालयों में एमकॉम, एमलिब, ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.