पटना, मई 17 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र बृहत परिषद की बैठक रविवार को डॉ. एके सेन भवन में हुई। इसमें महासंघ द्वारा 20 मई को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय मुख्यालय पर सामूहिक अवकाश के दौरान आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने पर विमर्श हुआ। विश्वविद्यालय स्तर पर लंबित प्रोन्नति, कन्फर्मेशन (पक्की नियुक्ति) और अन्य मांगों को लेकर कर्मी प्रदर्शन करेंगे। बैठक को प्रक्षेत्र अध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद, प्रक्षेत्र मंत्री दीपक कुमार, महासंघ अध्यक्ष वेंकटेश कुमार, महामंत्री रोहित कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए महाविद्यालय स्तर पर व्यापक तैयारी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...