पटना, सितम्बर 27 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) के पीजी सेल्फ फाइनेंस, एमबीए, यूजी वोकेशनल, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस, हिस्ट्री सेल्फ फाइनेंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रमों में नामांकन को लेकर सूचना जारी की है। इन सभी पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए लिए प्रथम एवं द्वितीय मेधा सूची जारी की जाएगी। पीजी सेल्फ फाइनेंस एमबीए और यूजी वोकेशनल कोर्स के लिए सोमवार को पहली मेधा सूची जारी की जाएगी। जबकि बीकॉम और इतिहास सेल्फ फाइनेंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम में नामांकन को दूसरी मेधा सूची जारी की जाएगी। अभ्यर्थी पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ppup.ac.in में एडमिशन लिंक ppupadm.samarth.edu.in पर लॉगिन कर मेरिट देख सकते हैं। नामांकन की इस मेरिट लिस्ट पर नामांकन लेने की अंतिम तिथि तीन अक्तूबर निर्धारित की गई है। महाविद्यालयों द...