पीपीयू: जल्द तैयार होगा दो, पांच और 15 वर्षीय विजन डॉक्यूमेंट
पटना, अक्टूबर 6 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीयू) में कॉलेज विकास परिषद की पहली बैठक मंगलवार को कुलपति प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें विश्वविद्यालय के दो, पांच और 15 वर्षीय विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया। विकास परिषद के संयोजक प्रो. शिव कुमार यादव ने बताया कि बैठक में बख्तियारपुर स्थित नए परिसर को ग्रीन कैंपस, सौर ऊर्जा संयंत्र, वर्षा जल संचयन, अपशिष्ट प्रबंधन, आधुनिक पुस्तकालय एवं प्रयोगशालाओं से विकसित करने पर जोर दिया गया। जबकि दो वर्षों की कार्ययोजना में स्नातकोत्तर विभागों के आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने और आवश्यक नियुक्तियों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। पांच वर्ष में विश्वविद्यालय को डिजिटल एवं पेपरलेस परिसर की दिशा में आगे बढ़ाने व 15 वर्ष की योजना में छात्रावास, खेल मैदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.