बागपत, मार्च 10 -- खेकड़ा। एडीके जैन मिशन समृद्धि संस्थान कस्बे के पाठशाला रोड तालाब का सुन्दरीकरण नगरपालिका के साथ मिलकर करेगा। इसकी साफ सफाई, नवीनीकरण के साथ जनसहयोग से पौधारोपण किया जाएगा। मॉर्निंग वॉक, ओपन जिम, साईक्लिंग, बोटिंग जैसी सुविधाएं दी जाएगी। कस्बे में पाठशाला मार्ग पर प्राचीन तालाब है। तत्कालीन जिलाधिकारी मयूर महेश्वरी ने वर्ष 2010 में सुन्दरीकरण कराया था। लेकिन देखरेख के अभाव में यह फिर से अस्तव्यस्त हो गई। अब फिर से नगरपालिका प्रशासन ने एडीके जैन मिशन समृद्धि संस्थान के साथ पीपीपी मॉडल के आधार पर इसके सुन्दरीकरण का शुभारम्भ कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगरपालिका की चेयरपर्सन नीलम धामा ने कहा कि तालाब की साफ सफाई कर चारो ओर मोर्निंग वॉक ट्रेक बनेगा। साइक्लिंग सुविधा मिलेगी। बीच में पानी भरकर स्वच्छ तालाब बनेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.