नई दिल्ली, अगस्त 31 -- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में दिल्ली सरकार और दो निजी कंपनियों के बीच महत्वपूर्ण समझौता नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में सड़कों के विकास एवं सौंदर्यीकरण का कार्य दिल्ली सरकार द्वारा पीपीपी मॉडल के तहत करवाया जा रहा है। इसके तहत कंपनियां सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्स्बिलिटी) फंड से सड़कों एवं फ्लाईओवर के नीचे की जगहों का सौंदर्यीकरण कर रही हैं। सोमवार को ऐसी ही दो कंपनियों के साथ दिल्ली सरकार ने करार किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह भी मौजूद रहे।

इसका उद्देश्य इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्य फ्लाईओवरों के नीचे और उनके आसपास मौजूद उपेक्षित अथवा कम उपयोग वाली जगहों को स्वच्छ, हरित, सुरक्षित और नागरिकों के लिए उपयोग...