एटा, मार्च 9 -- शहर में जीटी रोड स्थित पुराने रोडवेज बस स्टैंड के दिन जल्द ही सुधरने वाले हैं। दशकों से उपेक्षा के शिकार इस बस स्टैंड को अब पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर आधुनिक रूप देने की तैयारी है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत बस स्टैंड को बहुमंजिला इमारत के रूप में विकसित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अलीगढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक ने शहर के पुराने रोडवेज बस स्टैंड को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने के संबंध में विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर पिछले महीने ही शासन को भेज दिया है। प्रस्ताव में एटा बस स्टैंड की प्राइम लोकेशन और व्यावसायिक संभावनाओं को देखते हुए इसे आधुनिक बस पोर्ट के रूप में विकसित करने की सिफारिश की गई है। अब इस फाइल को कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार है। क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार नए बस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.