नवादा, अगस्त 3 -- नवादा जिले के पर्यटन मानचित्र पर जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जिले के चार प्रमुख जलाशयों के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध ककोलत जलप्रपात को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत इको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। बिहार राज्य इको-टूरिज्म डेवलपमेंट सोसाइटी (बीईटीडीएस) की देखरेख में इन परियोजनाओं को विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य प्राकृतिक धरोहरों का संरक्षण करते हुए पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। ककोलत जलप्रपात का हाल ही में बीईटीडीएस द्वारा चयन किया गया है। इससे पूर्व वन विभाग की अनुशंसा पर जिले के चार जलाशयों का चयन इको-टूरिज्म परियोजना के लिए किया गया था। इनमें जिले के रजौली...